कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना बस्तर जिले का ही नही बल्कि बस्तर संभाग की सबसे बडी सिंचाई परियोजना है।बस्तर ब्लॉक स्थित बस्तर संभाग की सबसे बड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना कोसारटेडा निर्माण के दस साल के अंदर ही बहुउद्देशीय परियोजना बन गई है।बस्तर के आस पास पिकनिक स्पॉट के लिए ये जगह उपयुक्त है।
कोसारटेडा बांध बस्तर की पूरी जानकारी
कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना बस्तर जिले का ही नही बल्कि बस्तर संभाग की सबसे बडी सिंचाई परियोजना है।2008 में बनकर तैयार हुए इस बांध का लोकार्पण 2009 में किया गया। बस्तर ब्लॉक स्थित बस्तर संभाग की सबसे बड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना कोसारटेडा निर्माण के दस साल के अंदर ही बहुउद्देशीय परियोजना बन गई है। बस्तर के आस पास पिकनिक स्पॉट के लिए ये जगह उपयुक्त है।
कोसारटेडा बांध बस्तर
कोसारटेडा बांध बस्तर
कोसारटेडा बांध का निर्माण 2008 में पूरा हुआ था। नौ अगस्त 2009 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और तत्कालीन सांसद दिवंगत बलीराम कश्यप ने इसका उद्घाटन किया था। वर्तमान में बांध के पानी से खेतों की सिंचाई के साथ ही बांध में मत्स्य पालन भी किया जा रहा है। कोसारटेडा बांध की सिंचाई क्षमता 11120 हेक्टेयर है।