टाटामारी पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता का नजारा | TATAMARI TOURIST PLACE KESHKAL

टाटामारी ऊपरी पहाड़ी पठार पर महालक्ष्मी शक्ति पीठ स्थल तक माता भाई बहन श्रद्धा भकित से पहुंचते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित स्थल,मनोरम छटा, सौंदर्यमयी अनुपम स्थल का दर्षन करते हैं।ऐतिहासिक धरोहर स्थल टाटामारी के पठार कही डेढ सौ एकड़ जमीन पर अनुपम ऊंची चोटियों का विहंगम दृष्य देखते बनता है।

टाटामारी पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता का नजारा  

टाटामारी प्रकृति की देन है यह स्थान चारो तरफ से वनाच्छादित पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहाँ पहुँचने के लिए आपको राष्ट्रीय राजमार्ग no.30 में स्थित केशकाल घाटी से मात्र 2 किमी जाना पड़ेगा पहाड़ की ऊपर की चढाई के लिए कच्चा रास्ता बना हुआ है जिस पर वाहन चढ़ाया जा सकता है। अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ नया जगह जाना चाहते है तो टाटामारी अच्छा ऑप्शन हो सकता है यहाँ पहाड़ो का अद्भुत नजारा देखने के लिए यहाँ वाच टावर भी बना हुआ है। बच्चों के लिए गार्डन व झूला लगा हुआ है। 
टाटामारी पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता का नजारा
टाटामारी 

प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा-

टाटामारी पिकनिक के लिए बहुत ही अच्छी ही जगह है चारो तरफ से पहाड़ो तथा हरियाली से घिरा हुआ मन को शांत करने वाली जगह है। आने वाले समय में यह जगह एक अच्छा पर्यटन केंद्र बन सकता है। 
टाटामारी पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता का नजारा
टाटामारी 

कैसे पहुंचें:

स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर से 154 किमी दूरी पर स्थित है। जगदलपुर हवाई अड्डे से 137 किमी दूरी पर स्थित है। रायपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन से 151 कि दूरी पर स्थित है। रायपुर बस स्टैंड से 151 किमी की दूरी पर स्थित - जगदलपुर बस स्टैंड से 141 किमी की दूरी पर है। केशकाल से मात्र 2 km की दुरी पर स्थित है। 


गूगल मैप लिंक -click here
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...